Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेखौफ बदमाश: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी चौकी इंचार्ज को गोली

बेखौफ बदमाश: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी चौकी इंचार्ज को गोली

By शिव मौर्या 
Updated Date

नोएडा। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ वारदातें कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) का है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बिलासपुर चौकी इंचार्ज अंकुर चौधरी (Ankur Choudhary) को गोली मार दी।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज के पैरे में गोली लगी,​ जिसके कारण वो घायल हो गए हैं। घायल चौकी इंचार्ज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दनकौरा थाना क्षेत्र के बिलासपुर चौकी इंचार्ज वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आए, जिन्हें रोकने पर वो भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब रोका तो बदमाशों ने चौकी इंचार्ज को गोली मार दी। गोली चौकी इंचार्ज के पैर में लगी है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि, गुरुवार की रात मुठभेड़ के बाद यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए इस बदमाश को एक डॉक्टर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन यह फरार चल रहा था।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Advertisement