Poco F7 series launch date and specifications: शाओमी ब्रांड का पोको जल्द ही अपनी Poco F7 सीरीज को मार्केट्स में पेश करने की तैयारी में है। कंपनी इस महीने के अंत में एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है, जिसमें नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया जाएगा। इस लाइनअप में दो नए फोन- Poco F7 Pro और F7 Ultra उतारे जा सकते हैं, जिनमें क्रमशः वैनिला Redmi K80 और K80 Pro की तरह फीचर मिलने की उम्मीद है।
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स
एक टिप्सटर की एक्स पोस्ट के अनुसार, 27 मार्च को एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट होने की संभावना है, जिसमें Poco अपनी F7 सीरीज को अनवील करेगा। एक अन्य टिप्स्टर ने दावा किया कि इस ग्लोबल लॉन्च में Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra वेरिएंट्स शामिल होंगे। इससे पहले इन दोनों डिवाइस को सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर देखा गया था। इनके फीचर्स बेस Redmi K80 और Redmi K80 Pro की तरह रहने की संभावना है। बता दें कि Redmi K80 सीरीज को नवंबर 2024 में चीन में पेश किया गया था।
Poco F7 Pro के संभावित फीचर्स
डिस्प्ले- 6.67-इंच QHD+ (1,440 x 3,200 पिक्सल) OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर- Snapdragon 8 Gen 3 SoC
पढ़ें :- Realme P4 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से अहम स्पेक्स आए सामने
स्टोरेज- 12GB LPDDR5X RAM
ओएस- Android 15 बेस्ड HyperOS 2.0
बैटरी- 5,830mAh बैटरी+90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कैमरा- 50MP का डुअल रियर कैमरा यूनिट
Poco F7 Ultra के संभावित फीचर्स
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां अतिथि सूची में शामिल
प्रोसेसर- Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर
कैमरा- 50MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
स्टोरेज- 16GB रैम
बैटरी- 6,000mAh बैटरी, 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
ओएस- Android 15 के साथ HyperOS 2.0 स्किन