Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये फल, नहीं होगी कोई बीमारी

गर्मियों में बच्चों को खिलाएं ये फल, नहीं होगी कोई बीमारी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Benefits of Watermelon: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों बाजार में भारी मात्रा में तरबूज  देखने को मिलता है। इसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। जो शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाते हैं। इनमें तरबूज भी शामिल है। इसलिए आज हम आपके लिए तरबजू के लाभ लेकर आए हैं।

पढ़ें :- Gobhi Manchurian Recipe: ऐसे घर पर बनाये गोभी मंचूरियन, बहार के खाने को कहेंगे टाटा बाय

तरबूज पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें विटामिन-ए, सी व बी, फाइबर, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। खास बात ये है कि तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।

जाने क्या है तरबूज से मिलने वाले फायदे

  1. तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  2. इसमें काफी मात्रा में  कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है इससे बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करते हैं।
  3. तरबूज में पाए जाने वाला कैल्शियम जैसा पोषक तत्व दांतों के लिए भी अच्छा होता है।
  4. तरबूज के सेवन से पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और पेट फूलना जैसी प्रॉब्लम ठीक होती हैं।
  5. तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है। लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है
Advertisement