Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Festive Season Health Care : इस फेस्टिव सीजन में रहें मैदे से दूर, जानें खाने के बुरे प्रभाव

Festive Season Health Care : इस फेस्टिव सीजन में रहें मैदे से दूर, जानें खाने के बुरे प्रभाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Festive Season Health Care : फेस्टिव सीजन चल रहा है। मेहमाननवाजी में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं। इनमें से ज़्यादातर व्यंजन मैदे से ही बनते हैं और हम सब ये पकवान बड़े चाव से खाते हैं। आज जानते हैं कि मैदे से बनी चीज़ों को खाने से हमें समस्या हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खासकर दिल के मरीजों को इस दौरान अपने खान-पान पर बेहद ध्यान देने की जरूररत होती है।

पढ़ें :- Falsa Fruit Benefits : गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है फालसा फल, इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है

मैदा दिल के मरीजों के लिए बेहद नुकसानदायक है। कचौड़ी, नमकीन, बिस्किट और समोसे बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ट्रांस फैट ज्यादा पाया जाता है, जिससे बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है। इन्हें ज्यादा खाने से धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज का खतरा बढ़ता है। इसमें यूज़ किया गया ब्लीचिंग एजेंट अत्यधिक विषैला और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मैदा तैयार करने में गेहूं से लगभग 97% फाइबर नष्ट हो जाता है और मैदा में खराब पोषण मूल्य रह जाता है।

ज्यादा नमक हाई ब्लड प्रेशर का कारण होता है। इसका कारण सोडियम माना जाता है। ज्यादा बीपी बढ़ने के चलते हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए फेस्टिव सीजन के दौरान नमक को भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

Advertisement