Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर, जापान ने चैंपियन जर्मनी को हराया

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर, जापान ने चैंपियन जर्मनी को हराया

By शिव मौर्या 
Updated Date

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन भी बड़ा उलटफेर हुआ है। जापना ने ये उलटफेर किया है। उसने ग्रुप-ई में बुधवार को चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। विश्व कप में ये दूसरा बड़ा उलटफेर देखने को मिला है और दोनों एशियाई टीमों ने ही उलटफेर किया है। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

जापान ने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया। जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। वहीं, जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था।

गौरतलब है कि, इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। उस मैच में भी अर्जेंटीना की टीम पहले हाफ तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में सऊदी अरब ने मैच को पलट दिया। यहां भी जापान ने दूसरे हाफ मैच को पलटा।

Advertisement