Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो,फीफा में एक और बड़ा उलटफेर

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो,फीफा में एक और बड़ा उलटफेर

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2022 : फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की हार के बाद फूट-फूटकर रोए। रोनाल्डो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शनिवार को पुर्तगाल-मोरक्को के बीच खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। इस जीत के बाद मोरक्को ने सेमीफाइनल में प्रवेश ले लिया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में चौकाने वाले उलटफेर देखने को मिले हैं। मोरक्को ने पुर्तगाल 1-2 से शिकस्त देकर फीफा की संभावनाओं से बाहर कर दिया। इस सी के साथ पहली अफ्रीकी टीम बन गई है जो सेमीफाइनल में पहुंची है। पुर्तगाल की हार के बाद स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो काफी भावुक दिखे। वह आंसुओं में नजर आए।

पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव

पुर्तगाल ने फिर से अपने स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो के बिना शुरुआत की। हाफ-टाइम से ठीक तीन मिनट पहले मोरक्को के लिए एन नेसरी ने हेडर के जरिए गोल किया। इससे मोरक्को टीम ने 1-0 की लीड ले ली। पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने 37 वर्षीय रोनाल्डो की जगह युवा गोंकालो रामोस को चुना, ठीक वैसे ही जैसे अंतिम 16 में स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया था, जहां रामोस ने हैट्रिक बनाई थी। मिडफील्ड में विलियम कार्वाल्हो की जगह रुबेन नेव्स को एकमात्र बदलाव किया गया था।

पढ़ें :- T20 World Cup : IND vs PAK महामुकाबले को कब और कहां देख सकेंगे लाइव, यहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
Advertisement