Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद स्पेन के मुख्य कोच Luis Enrique ने पद से दिया इस्तीफा

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद स्पेन के मुख्य कोच Luis Enrique ने पद से दिया इस्तीफा

By अनूप कुमार 
Updated Date

FIFA World Cup 2022 Luis Enrique : फीफा वर्ल्ड कप  2022  में स्पेन की हार के बाद कोच लुईस एनरिके का इस्तीफा दे दिया। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को लुईस एनरिके को पुरुष टीम के कोच पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह लुईस डी ला फुएंटे को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोरक्को द्वारा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) से टीम को बाहर करने के बाद लुइस एनरिक (Luis Enrique) ने गुरुवार को स्पेन के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। स्पेन की टीम कतर में फुटबॉल विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार गई थी।

पढ़ें :- T20 WC टीम में जगह न मिलने पर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज का छलका दर्द, कह दी ये बड़ी बात

52 साल के एनरिक 2018 से टीम के हेड कोच थे और उन्होंने स्पेन को यूरो 2020 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था। लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement