Film Operation Sindoor : फ़िल्म निर्माता भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म “ऑपरेशन सिंदूर” की घोषणा की। यह फ़िल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई लक्षित सैन्य कार्रवाई के कोडनेम से प्रेरित है।
पढ़ें :- रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार
नई फ़िल्म “ऑपरेशन सिंदूर” T-Series और I Am Buddha Production के बैनर तले बनाई जाएगी, और विवेक अग्निहोत्री खुद इसके निर्देशक होंगे। हालाँकि, फ़िल्म की कास्ट, रिलीज़ डेट और अन्य जानकारियों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म “ऑपरेशन सिंदूर” के बारे में जानकारी दी।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा, “भूषण कुमार और मैंने #OperationSindoor के लिए हाथ मिलाया है—यह एक ऐसी कहानी है जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी और पाकिस्तान के परमाणु झूठ का पर्दाफ़ाश किया। यह फ़िल्म लेफ्टिनेंट जनरल K.J.S. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ‘Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside Pakistan’ पर आधारित है।”
Bhushan Kumar and I have joined forces for #OperationSindoor— a story that redefined security in the subcontinent and exposed Pakistan’s nuclear bluff. The film is based on Lt Gen K.J.S. ‘Tiny’ Dhillon’s book Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside… pic.twitter.com/etequTSM6a
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 26, 2026
पढ़ें :- अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा
अग्निहोत्री ने आगे लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद के घटनाक्रम पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की कई शाखाओं के सहयोग से की गई ज़मीनी स्तर की गहन रिसर्च से समर्थित, यह कहानी असलियत से ली गई है… इसका मक़सद सिर्फ़ शोर मचाना नहीं, बल्कि तथ्यों, स्पष्टता और सिनेमा के जादू के साथ उस असलियत का सामना करना है।”