Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad : विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पर FIR दर्ज, शिवलिंग पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

Moradabad : विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पर FIR दर्ज, शिवलिंग पर की थी अमर्यादित टिप्पणी

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुराबाद। मुरादाबाद पुलिस (Moradabad Police) ने यूपी विधान परिषद (UP Legislative Council) के नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के MLC लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। यह FIR बुधवार रात को मुरादाबाद के कांठ थाने में बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं की तहरीर पर दर्ज की गई है। लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav)  पर आरोप है कि उन्होंने ज्ञानव्यापी प्रकरण में एक टीवी डिबेट के दौरान शिवलिंग और भगवान शंकर के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की थी।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

बजरंग दल के गौ सेवा प्रमुख सतेंद्र ठाकुर, जिला धर्म प्रसार प्रमुख मोनू विश्नोई, अमन विश्नोई, सुमित शर्मा और कमल सैनी ने संयुक्त रूप से एक प्रार्थना पत्र कांठ थानाध्यक्ष को देकर लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस तहरीर पर पुलिस ने सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) के खिलाफ IPC की धारा 153A और 153B के तहत मामला दर्ज किया है।

बजरंग दल कार्यकर्ता बोले-पूरा हिंदू समाज आहत

FIR दर्ज कराने वाले बजरंग दल (Bajrang Dal) कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा MLC और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) की भोलेनाथ के बारे में की गई अमर्यादित टिप्पणी से समूचा हिंदू समाज आहत और आक्रोशित है। बजरंग दल (Bajrang Dal)  कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।

सपा एमएलसी पर भी दिया विवादित बयान

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

कांठ थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बजरंग दल (Bajrang Dal)  नेताओं ने सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) को राक्षस प्रवृत्ति का बताया है। बजरंग दल (Bajrang Dal)  कार्यकर्ताओं ने सपा नेता के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement