पटना। स्टैंड-अप कॉमेडियन (Stand-up comedian) और यूट्यूबर यश माहेश्वरी (Yash Maheshwari) के खिलाफ छठ पूजा और बिहार की महिलाओं की सिंदूर परंपरा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पटना के साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। बता दें कि यह कार्रवाई 24 नवंबर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की गई। व्यूज और पॉपुलैरिटी बटोरने और वायरल होने की दौड़ में अक्सर स्टैंडअप कॉमेडियन अपनी मर्यादा भूलते जा रहे हैं। जोक की आड़ में कई बार स्टैंडअप कॉमेडियन इतने भद्दे बयान दे देते हैं, जिनपर यकीन कर पाना भी मुश्किल होता है। अब स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने बिहार की महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक बयान दे दिया, जिसपर हंगामा मच गया है।
पढ़ें :- Viral-बिहार की औरतों के मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट करने की भद्दी कॉमेडी से उबाल, FIR की मांग
बता दें कि बीते 21 नवंबर को यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टैंड-अप कॉमेडी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस क्लिप में छठ पूजा के दौरान विवाहित महिलाओं द्वारा लगाए जाने वाले लंबे सिंदूर को लेकर की गई कथित अश्लील तुलना पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद यश माहेश्वरी ने वीडियो हटाकर 24 नवंबर को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका उद्देश्य नहीं था और भविष्य में वह अधिक सावधानी बरतेंगे।
पुलिस का कहना है कि वीडियो में की गई आपत्तिजनक बातों से समाज का माहौल खराब हो सकता है और लोगों के बीच तनाव फैलने की आशंका है। इसी वजह से मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल पटना साइबर थाना इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पटना पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पढ़ें :- आजम खान के खिलाफ ईडी ने BNS और एंटी करप्शन की संगीन धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी, हो सकता है आजीवन कारावास
यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Morally Questionable’ नाम से अपना एक स्टैंडअप वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में यश छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाओं के नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक बयान देते नजर आए। उन्होंने बिहारी महिलाओं के सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट से कर दी। इसके अलावा यश महेश्वरी ने इस दौरान बिहार में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और हमलों का भी मजाक उड़ाया। उनके इस बयान को बिहार की महिलाओं और छठ की परंपरा का अपमान माना गया, जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ एक्शन की मांग की।
डिलीट हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट?
इसी बीच, यश माहेश्वरी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी सर्च करने पर नहीं दिख रहा है। यह अभी तक तय नहीं हो सका है कि कॉमेडियन ने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट किया है या किसी कार्रवाई के चलते उनका अकाउंट सस्पेंड हुआ है।