Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Dharma Sansad Sant Kalicharan:संत कालीचरण पर छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज, धर्म संसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Dharma Sansad Sant Kalicharan:संत कालीचरण पर छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज, धर्म संसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dharma Sansad Sant Kalicharan: संत कालीचरण महाराज के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसके बाबत शिकायत दर्ज की। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म संसद 2021 का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र से आए संत कालीचरण ने मंच से गांधीजी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने देर रात 12 बजे सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पढ़ें :- 'मुझे स्मृति ईरानी पर तरस आती है क्योंकि वो अब राहुल के पीए से हारने वाली हैं,' संजय राउत ने कसा तंज

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 और 26 दिसंबर को धर्म सभा का आयोजन किया गया था। इस धर्म संसद में देशभर के कई साधु संत शामिल हुए थे। जिसमें संत कालीचरण महाराज भी थे। धर्म संसद को संबोधित करते हुए कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए संत कालीचरण महाराज के खिलाफ टिकरापारा थाना और सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

Advertisement