Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ जिले में मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, ईंधन लेकर रेलवे यार्ड से जा रही थी भरतपुर

मेरठ जिले में मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, ईंधन लेकर रेलवे यार्ड से जा रही थी भरतपुर

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। यूपी (UP) के मेरठ जिले (Meerut District) में शनिवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रेलवे रोड थानाक्षेत्र (Railway Road Police Station Area) के रोहटा फाटक (Rohta Gate)  के नजदीक पेट्रोल लेकर जार ही मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग लग गई। जानकारी के अनुसार पेट्रोल से भरी मालगाड़ी ईंधन लेकर रेलवे यार्ड (Railway Yard) से भरतपुर जा रही थी।

पढ़ें :- हमने धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसे समाज की जीवन शक्ति के रूप में माना: सीएम योगी

इसी बीच मेरठ में रोहटा फाटक (Rohta Gate) के नजदीक ट्रेन के एक वैगन में आग लग गई। सूचना पर दमकल गाड़िया भी माैके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। वहीं आग लगे वैगन को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

Advertisement