Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Fire in Taj Express : दिल्ली में धूं-धूंकर जला ट्रेन का कोच, देख वायरल वीडियो

Fire in Taj Express : दिल्ली में धूं-धूंकर जला ट्रेन का कोच, देख वायरल वीडियो

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में चलती ट्रेन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। सूचना के मुताबिक आग ताज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12280 की तीन बोगियों में भीषण आग लगी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार

आग कैसे लगी इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग बोगी नंबर डी-3, डी-4 और डी-2 के छोटे से हिस्से में लगी थी।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज
Advertisement