Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट में एसी फटने से फैली आग, सारा सामान जलकर राख

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट में एसी फटने से फैली आग, सारा सामान जलकर राख

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

एसी ब्लास्ट के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। जहां ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी के छठे एवेन्यू में आग लगने का मामला सामने आया है। छठे वें एवेन्यू के सी टावर के ग्राउंड फ्लोर पर भीषण आग लग गई। जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया।

पढ़ें :- Video-रामदेव पर बरसे बृजभूषण शरण सिंह, बोले-नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है अपराध, तो वह जेल जाने को तैयार, नहीं करवाऊंगा जमानत

आपको बता दें कुछ दिन पहले गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-1 कुंज विहार सोसायटी के प्लॉट नंबर 1009 के पहली मंजिल पर लगातार AC चलने की वजह से आग लग गई थी और फिर आग ने विकराल रूप ले लिया था। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई थी।

पढ़ें :- सपा सांसद लक्ष्मीकांत निषाद की गाड़ी पर हमला : अखिलेश बोले- भाजपा 2024 की ‘महा हार’ से उबरने के लिए अपनाना चाहती है ‘लठतांत्रिक’ तरीके

वहीं नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोट्स बुलेर्वाड सोसायटी में भी एसी फटने से आग लगी थी। इस आग ने विकराल रूप ले लिया था जिसके कारण दूसरे फ्लैट भी आग की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी गई थी। दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया था।

Advertisement