Shiv Sena Leader Murder : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात शिवसेना नेता (शिंदे गुट) महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन में शिवसेना नेता को गोली मारी गयी। इस मामले में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (BJP MLA Ganpat Gaikwad) को गिरफ्तार किया गया है।
पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान पुलिस स्टेशन में दोनों गुटों के जमकर बहस हुई और कथित तौर पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और शिंदे समर्थक राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हुए हैं।
गोलीबारी के बाद महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल को तुरंत उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद दोनों नेताओं को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो महेश को विधायक गणपत गायकवाड़ ने कुल चार गोलियां मारी हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।