Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में Corona Virus का पहला केस, एक महिला मिली Corona positive

नोएडा में Corona Virus का पहला केस, एक महिला मिली Corona positive

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नोएडा। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नोएडा के सेक्टर 110 की 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाई गई है। महिला को आइसोलेशन में रखा गया है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला को हल्के लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद वह अस्पताल में जांच कराने पहुंची थी। जांच में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। जिसमें उसके संपर्क में आए लोगो की पहचान की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि मरीज के परिवार वालों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला अस्पताल में टेस्टिंग शुरु की जा रही है।

जिले में कोरोना टेस्टिंग (Corona testing) की संख्या बढ़ाई जा रही है और जल्द ही और अधिक सैंपल्स की जांच शुरु की जाएगी। हालंकि सीएमओ ने जनता से न घबराने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग सर्तक है और सभी जरुरी कदम उठाए जा रहे है। दिल्ली में पिछले तीन सालों में पहली बार मई में 23 मामले सामने आए है।

इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी इस महीने नए मामले दर्ज किए गए है। जिसके चलते दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी जी चैलेंज दिए 24 घंटे हो गए, देशद्रोही कौन, विदेशी फोर्सेस का किसका कनेक्शन? स्टेज आप चुनिए, कीजिए मेरे साथ डिबेट
Advertisement