iPhone 16 Series First Sale Date: एपल 9 सितंबर को अपना लॉन्च इवेंट It’s Glowtime को आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में बहुप्रतीक्षित iPhone 16 लाइनअप से पर्दा उठने की पूरी उम्मीद है। आगामी सीरीज के तहत कंपनी चार नए स्मार्टफोन- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max पेश कर सकती है। जिनके बारे कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को लेकर समय-समय पर रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। इसी कड़ी में आगामी सीरीज के फर्स्ट सेल की डेट का भी खुलासा हो गया है।
पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च
ताजा रिपोर्ट्स की माने तो iPhone 16 लाइनअप के नए स्मार्टफोन्स को यूजर्स एपल स्टोर से 20 सितंबर से खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें तो iPhone 16 को 799 डॉलर (करीब 66,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, iPhone 16 Plus को 899 डॉलर (करीब 74,600 रुपये), iPhone 16 Pro को 1,099 डॉलर (करीब 91,200 रुपये) और iPhone 16 Pro Max को 1,199 डॉलर (करीब 99,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। It’s Glowtime इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा।
iPhone 16 सीरीज में नया प्रोसेसर और एआई फीचर्स के साथ आएंगे, जिन्हें कंपनी ने एपल इंटेलिजेंस नाम दिया है। नए मॉडल iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेंगे। नई आईफोन सीरीज के साथ कंपनी Apple Watch Series 10, Watch SE 3, Watch Ultra 3 और AirPods 4 को लॉन्च करेगी। हालांकि, इन डिवाइस की लॉन्च डेट का पता नहीं चल पाया है।