Fitness Wearable Fitbit Air : गूगल ने अपना नया फ़िटनेस वियरेबल Fitbit Air लॉन्च कर दिया है। यह एक ऐसा Smart Wristwatch है जिसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है। यानी इसमें smartwatch की तरह डिस्प्ले, नोटिफिकेशन या क्लॉक नहीं मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस लोगों को बार-बार स्क्रीन देखने से बचाएगा और शांति से उनकी Health Tracking करता रहेगा।
पढ़ें :- मोटोरोला ने लॉन्च किया 7,100mAh बैटरी वाला 5G फोन 'Motorola Edge 70 Max 5G', जाने फीचर्स
गूगल ने इसके साथ नया Google Health ऐप भी लॉन्च किया है, जिसने पुराने Fitbit app की जगह ले ली है। इसके अलावा कंपनी ने अपने AI हेल्थ कोच फीचर को भी ज्यादा यूजर तक पहुंचाने का ऐलान किया है।
गूगल ने इसकी कीमत 100 डॉलर रखी है। यह फिलहाल pre-order के लिए उपलब्ध है और 26 मई से इसकी बिक्री शुरू होगी। कंपनी ने एक special Stephen Curry edition भी पेश किया है जिसकी कीमत 130 डॉलर रखी गई है। यह डिवाइस Android और iPhone दोनों यूजर के साथ काम करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।
Fitbit Air का स्क्रीनलेस डिजाइन
यह डिवाइस पूरे दिन यूजर की health activity silently track करता रहेगा। इसके बाद Google का Gemini-powered AI companion app के जरिए उस डेटा का एनालिसेस करेगा और पर्सनलाइज्ड फिटनेस प्लान्स, स्लीप गाइडेंस और वेलनेस सजेशन देगा।