Flipkart New Sale : ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 4 जुलाई से नई सेल की शुरुआत हो रही है। वेबसाइट ने अपनी इस नई सेल की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल के लिए एक पेज लाइव कर दिया है, जिसमें Upcoming Offers को लेकर डिटेल्स शेयर की है। सालाना GOAT सेल Apple और Samsung के उत्पादों पर सबसे बड़ी कीमत में कटौती के लिए जानी जाती है, जो इसे साल के सबसे अच्छे Online shopping eventsमें से एक बनाती है। इस सेल में Realme, Motorola, Google जैसे ब्रांड्स के फोन लगभग आधी कीमत में मिलेंगे।
पढ़ें :- Snapdragon 7s Gen 4 और 6500mAh बैटरी के साथ इंफिनिक्स का लिमिटेड एडिशन फोन लॉन्च, चेक करें डिटेल्स
पसंदीदा फोन खरीदने का मौका
4 जुलाई से अमेजन पर भी Prime Day Sale शुरू हो रही है। ऐसे में यूजर्स के पास इन दोनों प्लेटफॉर्म पर सस्ते में अपने Favorite smartphone खरीदने का मौका रहेगा। आइए, जानते हैं फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
बैंक ऑफर्स का लाभ
Flipkart पर शुरू होने वाले इस GOAT Sale में ब्लैक और फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। वहीं, आम यूजर्स को इस सेल का एक्सेस 4 जुलाई को मिलेगा। इसमें यूजर्स को एक्सचेंज, नो-कॉस्ट EMI और Bank Offers का भी लाभ मिलेगा। खास तौर पर Axis Bank और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से प्रोडक्ट खरीदने पर यूजर्स को कई प्रोडक्ट सस्ते में ऑफर किए जाएंगे।
Motorola Edge 70 Fusion
मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली Upcoming Sale में महज 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेग। इस फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।