Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Florida shooting : फ्लोरिडा में होमकमिंग समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी , इमरजेंसी अलर्ट जारी

Florida shooting : फ्लोरिडा में होमकमिंग समारोह के दौरान भीषण गोलीबारी , इमरजेंसी अलर्ट जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Florida shooting :  अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित फ्लोरिडा ए एंड एम यूनिवर्सिटी (FAMU) में होमकमिंग वीकेंड के जश्न के दौरान उस समय अफरा तफरी और हडकंप मच उबया जब शनिवार रात एक बड़ी गोलीबारी की घटना हो गई। खबरों के अनुसार, विश्वविद्यालय के ब्रैग मेमोरियल स्टेडियम (Bragg Memorial Stadium) और पेरी स्ट्रीट के पास हुई इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासन ने आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

पढ़ें :- VIDEO: रेलवे ट्रैक पर गिरी क्रेन से टकराई ट्रेन, सड़क पर गिरा भारी मलबा; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा

पुलिस ने बताया कि 12 घायलों में से 11 को गोली लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों में छह नाबालिग हैं।

सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा कर्मी दिखाई दे रहे हैं।

शनिवार को FAMU का वार्षिक होमकमिंग उत्सव और परेड आयोजित की गई थी। फुटबॉल मैच के बाद पूर्व छात्रों और प्रशंसकों के जुटने के लिए यूनिवर्सिटी ने टेलगेटिंग के समय को रात 10 बजे तक बढ़ा दिया था, इसी दौरान यह खूनी संघर्ष और गोलीबारी हुई।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही ऐहतियातन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत अलर्ट जारी किया। छात्रों, स्थानीय नागरिकों और कैंपस के आसपास मौजूद लोगों को घरों के अंदर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण यानी शेल्टर इन प्लेस (Shelter-in-Place) लेने के निर्देश दिए गए।

पढ़ें :- अब साल में सिर्फ 4 बार आएंगे पीरियड्स? महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ताउम्र बन सकेगी मां

टैलाहासी पुलिस विभाग के अधिकारी भारी हथियारों के साथ मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता एलिस हिल ने लोगों से अपील की है कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें और जांच में सहयोग करें।

 

Advertisement