Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UGC पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी और गृहमंत्री को लेकर कही बड़ी बात, कहां- नए नियम सनातन धर्म को बांटने वाले थे

UGC पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी और गृहमंत्री को लेकर कही बड़ी बात, कहां- नए नियम सनातन धर्म को बांटने वाले थे

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। पिछले कई दिनों से देश में राजीतिक भूचाल मचा हुआ था और देश के सभी हिस्सों में लोग सरकार का विरोध कर रहे थे। यह भूचाल यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (University Grants Commission) के नियमों में हुए बदलाव के कारण मचा था। इस पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को रोक लगा दिया और अगली सुनवाई की तारिक 19 मार्च की दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन में 2012 के ही नियम लागू रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा कि यूजीसी के नए नियमों को सनातन धर्म को बांटने वाला बताया है। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला देश की सांस्कृतिक एकता और संवैधानिक संतुलन की रक्षा करता है।

पढ़ें :- राज्य सरकारों की मुफ्त स्कीमों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, बोला- इनका खर्च और कौन उठाएगा? खैरात नहीं रोजगार दो...
पढ़ें :- Ghooskhor Pandat Row : फिल्ममेकर नीरज पांडे ने 'घूसखोर पंडित' टाइटल लिया वापस, सुप्रीम कोर्ट में याचिका का निपटारा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं सु्प्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए फैसले के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी देश में भेदभाव वाली राजनीति नहीं की है।उन्होने लिखा कि जो लोग राजनीति कर रहे थे, वह छोटी राजनीति कर रहे थे। सांसद ने कहा कि UGC के नए नियम समाज को बजाय बांटने का काम कर रहे थे और सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की पहचान सबका साथ, सबका विकास और सनातन की अखंड एकता की है।

 

Advertisement