1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सदन के बाहर नारेबाजी ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’, राहुल गांधी, बोले-पीएम मोदी घबराए हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं

सदन के बाहर नारेबाजी ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’, राहुल गांधी, बोले-पीएम मोदी घबराए हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं

संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने 'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब', 'नरेंद्र मोदी... सदन में आओ' के नारे लगाए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’, ‘नरेंद्र मोदी… सदन में आओ’ के नारे लगाए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।  उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया।

पढ़ें :- पूर्व आईएएफ अधिकारी बोला-‘राहुल गांधी कसाब से भी खतरनाक’, शेयर की विवादित तस्वीर,कांग्रेस सेवादल ने दर्ज कराई शिकायत

पढ़ें :- राहुल गांधी GenZ से बोले-महिला सुरक्षा की मांग कर रहे युवा सड़कों पर उतरें, बहरी सरकार तभी सुनती है, जब उस पर पड़ता है दबाव

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज (Parliament Budget Session 2nd Phase) का आज चौथा दिन सत्र शुरू होते ही विपक्ष एलपीजी सिलेंडर संकट और अमित शाह के बयान पर जमकर हंगामा करने लगे। इसके बाद कार्यवाही शुरू होने के 3 मिनट के अंदर ही लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए कर दी गई।

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आज स्पीकर ओम बिरला भी संसद में पहुंचे। इधर, संसद के बाहर एलपीजी सिलेंडर संकट और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी शामिल हुए।  वहीं राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी घबराएं हुए हैं, इसलिए संसद नहीं आ रहे हैं।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...