Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ट्रंप के बाद ईरान का बड़ा दावा- असफल रेस्क्यू ऑपरेशन में US के C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर हुए नष्ट

ट्रंप के बाद ईरान का बड़ा दावा- असफल रेस्क्यू ऑपरेशन में US के C-130 विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर हुए नष्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

US’s Rescue Operation in Iran : ईरान से अमेरिकी विमान F-15E के पायलट के रेस्क्यू को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अपने देश सबसे साहसिक मिशन करार दिया है। ईरान ने शुक्रवार को अलग-अलग हमलों में अमेरिका के दो मिलिट्री विमानों को मार गिराया था। जिनमें से एक विमान F-15E का पायलट लापता था। वहीं, ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद ही ईरान की सेना ने रविवार (5 अप्रैल) को दावा है कि उसने एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के क्रू सदस्य की तलाश में जुटे अमेरिका के तीन विमानों को नष्ट कर दिया।

पढ़ें :- पूर्व डायरेक्टर जनरल मोहम्मद एलबरदेई ने खाड़ी देशों से की अपील, कहा- होने जा रहा है खतरनाक मिलिट्री टकराव

दरअसल, शुक्रवार से ही ईरान और अमेरिका, F-15E विमान के दूसरे क्रू सदस्य का पता लगाने की होड़ में लगे हुए थे। जिसके बाद रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उस अधिकारी को एक खोज और बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित निकाल लिया गया है। सेना की सेंट्रल कमांड, ‘खातम अल-अंबिया’ ने कहा, “दक्षिणी इस्फ़हान में दुश्मन के घुसपैठ करने वाले विमानों – जिनमें दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और एक C-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान शामिल थे – पर हमला किया गया और अब वे जल रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि बचाव अभियान “असफल” रहा।

ईरान की सरकारी मीडिया ने रेगिस्तानी इलाके में बिखरे हुए जले हुए मलबे की तस्वीरें साझा कीं, जहां से अभी भी धुआं निकल रहा था। ईरानी मीडिया ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान हुए हमलों में दक्षिण-पश्चिमी ईरान में पांच लोगों की मौत हो गई, हालाँकि यह तुरंत साफ़ नहीं हो पाया कि वे आम नागरिक थे या सेना के जवान। शुक्रवार से, ईरानी मीडिया ने ऐसे वीडियो भी साझा किए हैं जिनमें स्थानीय लोग – जिनमें से कुछ के हाथों में झंडे और राइफ़लें थीं – पायलट की तलाश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तलाश तब शुरू हुई जब अधिकारियों ने पायलट के बारे में जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की। रविवार की सुबह, ट्रंप ने कहा कि ऑपरेशन के बाद दूसरा क्रू सदस्य “पूरी तरह सुरक्षित” है।

Advertisement