Foods to Eat and Avoid during Sawan : भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में पूजा-पाठ करने से हर एक व्यक्ति को मनोवांछित फल मिलता है। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 22 जुलाई से शुरू होने वाला है। सावन में भक्तों भक्ति भाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं। भोलेनाथ की पूजा करने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है।इस दौरान खानपान को लेकर भी खास सावधानी बरती जाती है। आइये जानते है।
पढ़ें :- Kalashtami Vrat 2026 : कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की विशेष पूजा की जाती है , जानें तिथि और व्रत नियम
सावन के महीने में ना खाएं यह चीजें
सावन के महीने में भूलकर भी मांसाहार या फिर लहसुन और प्याज का सेवन न करें। ऐसा माना जाता है कि ये चीजें शरीर में गर्मी पैदा करती हैं। इस वजह से आपका मन भोग-वासना की तरफ आकर्षित होता है, जो कि भगवान शिव की भक्ति में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए जरूरी है कि सावन के महीने में मांसाहार और लहसुन प्याज से दूर रहें।
पत्तेदार सब्जियों से परहेज
सावन माह में पालक, मेथी, लाल भाजी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए । श्रावण मास के दौरान इनसे बचना चाहिए। इसका मुख्य कारण इन पत्तियों पर बैक्टीरिया या वायरस के उपजने का जोखिम होता है। जितना हो सके मौसमी फलों का आहार लेना चाहिए।
सावन में बैंगन खाने से भी बचना चाहिए
सावन के पवित्र महीने में बैंगन खाने की मनाही होती है। दरअसल, बारिश में बैंगन के अंदर कीड़े पड़ने लगते हैं, जिन्हें खाने से आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है।
दही को दूध से ही बनाया जाता है। इसलिए इस दौरान दही का सेवन करने की मनाही होती है। इसके अलावा दही जल्दी खराब हो जाती है, जिसमें वायरस जल्दी जन्म लेते हैं।
पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि में करेंगे प्रवेश , इन राशियों का शुरू हो सकता है सुनहरा समय
बहुत ज़्यादा तेल और मसाले: सावन मास में जब आप अपना भोजन तैयार करें, तो तेल का इस्तेमाल कम से कम करने का ध्यान रखें।