सहजन या मोरिंगा से बहुत कम ही लोग परिचित होंगे। हर जगह बहुत ही आसानी से मिलने वाले इस पेड़ की पत्तियों से लेकर फूल, फली तक औषधिय गुणों से भरपूर होता है। सहजन और इसके फायदों के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे।
पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार
सिर्फ सहजन की फली ही नहीं बल्कि कई लोग इसके फूलों और पत्तियों की भी सब्जी बनाकर खाते है।सहजन की पत्तियों में विटमिन सी, ए,ई, आयरन,मैग्नीशियम, पौटेशियम, जिंग जैसे तत्व पाए जाते है। सहजन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है। जो कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाने में हेल्प करता है। आज हम आपको सहजन की पत्तियों की चटनी बनाने का तरीका।
सहजन या मोरिंगा की चटनी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
मोरिंगा की पत्तियां 2 कप
कड़ी पत्ता 1/2 कप
इमली का पेस्ट 2 चम्मच
लाल सूखी मिर्च 3 से 4
उड़द दाल 1/2 कप
चने की दाल 1/2 कप
मूंगफली 1 कप
तेल 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
सहजन या मोरिंगा की चटनी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- मार्केट में स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?
सहजन या मोरिंगा की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को धोकर अलग रख लें। उसके बाद पैन में 1/2 चम्मच घी डालें और उसमें 1 कप मूंगफली आधा कप उड़द और आधा कप चने की दाल को डालकर भून लें। सेमी रोस्ट होने के बाद सूखा धनिया, सूखी लाल मिर्च और जीरा डाल दें।
अब इन सभी चीजों को कुछ देर तक हिलाएं। हल्का सुनहरा होने के बाद मिश्रण को बाउल में निकालकर ठंडा कर लें। उसके बाद पैन में मारिंगा की पत्तियों को डाल दें। मोरिंगा की पत्तियों में 1 मुट्ठी कड़ी पत्ते की डालकर कुछ देर तक भूनें। पत्तियों के पूरी तरह से ड्राई होनेके बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
पहले से तैयार किए हुए मसालों को ब्लैंड करने के लिए जार में डालें और साथ ही 2 चम्मच इमली भी एड कर दें। पूरी तरह से मसालों के पिसने के बाद उसमें ड्राई की हुई पत्तियों को डाल दें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर पाउडर तैयार कर लें। जल्द तैयार होने वाली हेल्दी ड्राई मोरिंगा चटनी को परांठा, चावल और खिचड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं।