Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Coffee facial at home: इंस्टेंट ग्लो और निखार के लिए घर में ऐसे करें सौ प्रतिशत केमिकल फ्री कॉफी फेशियल

Coffee facial at home: इंस्टेंट ग्लो और निखार के लिए घर में ऐसे करें सौ प्रतिशत केमिकल फ्री कॉफी फेशियल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Coffee facial at home:  चेहरे को हेल्दी और ग्लोईंग बनाए रखने के लिए खास देखभाल की जरुरत होती है। इसके लिए आप कॉफी फेशियल की हेल्प ले सकती है। इससे न पार्लर में होने वाले महंगे खर्चो से बचाएगा बल्कि केमिकल फ्री होने की वजह से कोई साइड इफेक्ट भी नही होगा। कॉफी फेशियल (Coffee facial ) से आपको इंस्टेंट ग्लो मिलेगा और स्किन सॉफ्ट होगी। साथ ही चेहरे पर तुरंत निखार आएगा।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

घर पर कॉफी फेशियल  (Coffee facial ) करने के लिए सबसे पहले ऐसे तैयार करें क्लींजर

कॉफी क्लींजर बनाने के लिए दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे कॉटन बाल में लगाकर धीरे धीरे स्किन पर लगाएं। इससे पांच मिनट तक सर्कुलर मोशन में रब करें। फिर चेहरे को धो लें।

दूसरा स्टेप स्क्रब

कॉफी स्क्रब तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच ब्राउन शुगर और एक चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को पांच मिनट तक धीरे धीरे हल्के हाथों से स्क्रब करें।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

तीसरा स्टेप फेस मास्क

कॉफी फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर पंद्रह से बीस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

चौथा स्टेप मसाज

कॉफी मसाज करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल तेल को मिलाकर चेहरे पर पांच से दस मिनट तक मसाज करें।
अगर चेहरे पर टैनिंग, ब्लैकहेड्स और डेड सेल्स है तो महीने में एक बार फेस मास्क लगाएं।

पढ़ें :- दाग-धब्बे और डल स्किन के लिए कितना फायदेमंद है चावल का पानी? एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल का सही तरीका
Advertisement