इंदौर। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना ने घर में घुसकर मारा है और ये घर में घुसकर मारने की भारतीय सेना की जो क्षमता है इसने सारे विश्व को अचंभित कर दिया है।
पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
भविष्य में अगर इस तरह की कोई घटना हुई तो यह चेतावनी है बाकी पड़ोसी देशों को कि अब भारत तैयार है। यह भारत न्यू इंडिया नया भारत है,, मोदी जी के नेतृत्व में।
विजयवर्गीय ने सेना और मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि मुझे वो गाना याद आता है कि दिलबर के लिए दिलदार हैं हम, दुश्मन के लिए तलवार हैं हम। मजूद अजहर के आतंकी हमले में मुझे भी मार देना चहिए था बयान पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि वक्त आने पर उसे मार देंगे।