Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Forbes Gautam Adani : फोर्ब्‍स लिस्‍ट में ये भारतीय अरबपति परोपकार करने में भी आगे, परमार्थ करने में प्रतिबद्धता जताई

Forbes Gautam Adani : फोर्ब्‍स लिस्‍ट में ये भारतीय अरबपति परोपकार करने में भी आगे, परमार्थ करने में प्रतिबद्धता जताई

By अनूप कुमार 
Updated Date

Forbes Gautam Adani : भारतीय अरबपति गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता के साथ-साथ मलेशियाई-भारतीय व्यवसायी ब्रह्मल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया को मंगलवार को प्रकाशित फोर्ब्स एशिया के नायकों की परोपकार सूची के 16वें संस्करण में जगह मिली है।फोर्ब्स एशिया की हीरोज ऑफ फिलैन्थ्रॉपी (Forbes Asia’s Heroes of Philanthropy) लिस्ट मंगलवार को जारी हुई है। इस लिस्ट के 16 वें संस्करण में भारतीय अरबपति कारोबारी गौतम अडानी शामिल हैं।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

फोर्ब्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि इस ‘अनरैंक सूची’ में उन लोगों को जगह दी गई है, जिन्होंने एशिया- प्रशांत क्षेत्र में परोपकारी कामों के लिए निजी तौर पर प्रतिबद्धता दिखाई है। गौतम अडानी ने इस साल जून में 60 साल की उम्र पूरी होने पर 60,000 करोड़ रुपये (7.7 अरब डॉलर) परमार्थ कार्यों पर खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बाद उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।  यह पैसा स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। परमार्थ कामों पर यह राशि अडानी फाउंडेशन के जरिए खर्च की जाएगी। अडानी फाउंडेशन का गठन 1996 में किया गया था। हर साल यह फाउंडेशन भारत में 37 लाख लोगों की मदद करता है।

Advertisement