Forbes Powerful Country List: फोर्ब्स ने 2025 की सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट से भारत (India) बाहर हो गया है। फोर्ब्स 2025 की लिस्ट में टॉप 10 में पहले नंबर पर अमेरिका तो वहीं दूसरे नंबर पर चीन है। टॉप 10 में दसवें नंबर पर इजरायल को रखा गया है। फोर्ब्स की लिस्ट से भारत को टॉप 10 से बाहर रखने पर कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सेना, और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना आश्चर्यजनक है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बाद भी भारत को टॉप-10 से बाहर रखने पर फोर्ब्स ने कहा कि रैंकिंग जारी करते समय कई तरह के पैरामीटर पर जांचता और परखता है, फिर लिस्ट जारी की जाती है। फोर्ब्स ने बताया कि यह सूची यूएस न्यूज की तरफ से तैयार की गई है और रैंकिंग के लिए पांच मुख्य पैमानों का उपयोग किया गया है। इस सूची को किसी भी देश में उसके नेता, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, मजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन, और मजबूत सेना के आधार पर तैयार किया जाता है।
लिस्ट में अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है, जबकि भारत जैसी उभरती हुई ताकत को बाहर करने की वजह से फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर है। फोर्ब्स के लिस्ट के इस लिस्ट के मॉडल को BAV ग्रुप ने तैयार किया है, जो कि एक ग्लोबल मॉर्केटिंग कम्यूनिकेशन कंपनी WPP की एक यूनिट है। इस रैंकिंग को निकालने वाली रिसर्च टीम का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर डेविड रीबस्टीन ने किया है और इस तरह कई मानकों पर परखकर ये लिस्ट तैयार की गई है। भारत के साथ ही पाकिस्तान भी इस लिस्ट में टॉप 10 में कहीं नहीं है।
भारत को बाहर रखने पर सवाल
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
भारत की विशाल आबादी, सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए उसे इस सूची से बाहर रखना हैरान करने वाला है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, इस रैंकिंग में उसे जगह नहीं दी गई। इससे कई विशेषज्ञों और जनता में यह सवाल खड़ा हो गया है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को सही से आंकने में विफल रही है।
पाकिस्तान की रैंकिंग में गिरावट
2024 में पाकिस्तान 9वें स्थान पर था, लेकिन 2025 में वह 12वें स्थान पर पहुंच गया है। इसकी प्रमुख वजह सैन्य आधुनिकीकरण में चुनौतियां और आर्थिक समस्याएं मानी जा रही हैं। वहीं, भूटान इस सूची में 145वें स्थान पर है, जो सबसे निचला स्थान है।