Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. बीजेपी के पूर्व दिग्गज सांसद की पत्नी का हॉर्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक की लहर

बीजेपी के पूर्व दिग्गज सांसद की पत्नी का हॉर्ट अटैक से निधन, पार्टी में शोक की लहर

By santosh singh 
Updated Date

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस (Sufi singer Hansraj Hans) की पत्नी रेशम कौर का बुधवार दोपहर को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। रेशम कौर टैगोर अस्पताल में उपचाराधीन थीं। रेशम कौर (Resham Kaur) ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर तथा फेफड़ों में समस्या से पीड़ित थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को हार्ट अटैक (Heart Attack) के कारण उनका निधन हुआ है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

रेशम कौर के देहांत के बाद से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। हंसराज हंस के घर में उनके रिश्तेदार दुख व्यक्तिकरने के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि रेशम कौर बॉलीवुड गायक दलेर मेहंदी की समधन भी थीं। दलेर मेहंदी की बेटी अजीत कौर का विवाह रेशम कौर के बेटे नवराज हंस से हुआ है।

Advertisement