Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. दक्षिण अफ्रीका के समर्थन में उतरा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर, कहा-हमें कहानी को बदलने की जरूरत है, सच्चाई को नहीं

दक्षिण अफ्रीका के समर्थन में उतरा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर, कहा-हमें कहानी को बदलने की जरूरत है, सच्चाई को नहीं

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में पाये गये कोरोना वायरस के नये वैरिएंट(New Vaarient) ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है। कई सारे देशों ने अफ्रीका से आने जाने वाले हवाई यात्राओं पर पांबदिया लगा दी है। इतना ही नहीं और भी कई प्रकार के प्रतिबंध अन्य देश साउथ अफ्रीका पर लगा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के साथ हो रहे इस व्यवहार के बीच उनके सपोर्ट में उतरे हैं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन(Kevin Pitarsan)।

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम

उन्होंने इंस्टाग्राम(Insta) पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, हमें कहानी को बदलने की जरूरत है, सच्चाई को नहीं। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने पहचान की है, न कि नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में मिला है। पीटरसन ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,दक्षिण अफ्रीका(South Africa) के साथ इस समय जो हो रहा है, वह यह सब डिजर्व नहीं करता है। एक ऐसा देश जो अपने घुटनों पर है और बाकी दुनिया के लिए बहुत खुशी लाता है। इसकी पहचान सूरज, समुद्र, सफारी, बर्फ, शराब, खाना, गोल्फ से है। कृपया दक्षिण अफ्रीका का सपोर्ट करें।

Advertisement