Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नहीं हुई है पब्लिश, पेंग्विन इंडिया ने जारी किया बयान

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नहीं हुई है पब्लिश, पेंग्विन इंडिया ने जारी किया बयान

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली : पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) ने एक बयान जारी कर साफ किया है कि पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ उसी के पास हैं। पब्लिशर ने बताया कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है और इसकी कोई भी कॉपी, प्रिंट या डिजिटल, पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या लोगों के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।

पढ़ें :- सामूहिक मर्डर से दहली दिल्ली, पति ने पत्नी समेत तीन बेटियों की गला रेतकर की नृशंस हत्या , घर में खून से लथपथ मिले शव

जनता के लिए कोई भी कॉपी नहीं है उपलब्ध 

सोमवार को X पोस्ट में पेंगुइन इंडिया (Penguin India) ने कहा कि हाल की सार्वजनिक चर्चा और मीडिया रिपोर्टिंग को देखते हुए कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह साफ करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane)  की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny)  के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ हमारे पास हैं। उन्होंने कहा कि हम यह क्लियर करना चाहते हैं कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) द्वारा किताब की कोई भी कॉपी – प्रिंट या डिजिटल रूप में – पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या किसी भी तरह से जनता के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।

…तो करेंगे कानूनी कार्रवाई

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India)ने आगे कहा कि अभी सर्कुलेशन में मौजूद कोई भी कॉपी, किसी भी फॉर्मेट या किसी भी प्लेटफॉर्म पर, कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। पब्लिशर ने कहा कि वह किताब के गैर-कानूनी और बिना इजाजत के बंटवारे के खिलाफ कानून के तहत उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करेगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- उदय भानु चिब व IYC के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही और कायरता का प्रमाण, मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर है गर्व

पोस्ट में आगे कहा गया कि किताब की कोई भी कॉपी जो अभी सर्कुलेशन में है, चाहे पूरी हो या आधी, प्रिंट, डिजिटल, PDF, या किसी भी दूसरे फॉर्मेट में, ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, PRHI के कॉपीराइट का उल्लंघन है। इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) किताब के गैर-कानूनी और बिना इजाज़त के फैलाव के खिलाफ कानून में उपलब्ध उपायों का इस्तेमाल करेगा।

किताब को लेकर राजनीतिक विवाद

पढ़ें :- एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक आठ आरोपी पकड़े

पिछले सप्ताह लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) द्वारा पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Indian Army Chief General Manoj Mukund Naravane) की “प्री-प्रिंट किताब” से कोट करने की कोशिश के बाद एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इसका सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध किया। इस मुद्दे पर कई बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद, पिछले सप्ताह विपक्ष के सांसदों की नारेबाजी के बीच सदन ने ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

इस बीच, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज फोरम पर मिली जानकारी का संज्ञान लिया है। इसमें दावा किया गया है कि ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) किताब की एक प्री-प्रिंट कॉपी सर्कुलेट की जा रही है, और स्पेशल सेल ने “अभी तक अप्रूव न हुई पब्लिकेशन के कथित लीक/उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement