महाकुम्भ नगर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले (Former Indian cricketer and coach Anil Kumble) ने माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में आस्था की डुबकी लगाई। उनकी पत्नी चेतना रामतीर्था भी इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ रहीं। कुंबले ने संगम स्नान के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ सिर्फ एक शब्द लिखा और वो था ब्लेस्ड (आशीर्वाद)। इससे उनका तात्पर्य यही था कि त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में स्नान कर उन्हें भी पुण्य की प्राप्ति हुई और तीर्थराज प्रयागराज का आशीष मिला।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
Blessed
#MahaKumbh #Prayagraj pic.twitter.com/OFY6T3yF5F — Anil Kumble (@anilkumble1074) February 12, 2025
बिना प्रोटोकॉल किया संगम स्नान
पढ़ें :- असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या के किए दर्शन, पत्नी रिनिकी भुइयां की भी रहीं मौजूद
अपनी फिरकी से विरोधी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने वाले अनिल कुंबले (Anil Kumble) मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे। हालांकि, त्रिवेणी स्नान (Triveni Snan) के लिए उन्होंने माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) का पावन दिन चुना। इस दिन महाकुम्भ में वीवीआईपी प्रोटोकॉल जारी नहीं होता। इसके बावजूद वह सामान्य श्रद्धालु की तरह नाव पर सवार होकर त्रिवेणी संगम पहुंचे और संगम में स्नान किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी चेतना भी मौजूद रहीं। दोनों ने सूर्य को अर्घ्य दिया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर पुण्य डुबकी लगाई। उन्होंने नाव पर सवार होकर सेल्फी भी अपलोड की और माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) पर पूर्ण चंद्रमा की छवि भी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बने कुंबले महाकुम्भ की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत नजर आए।