Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Marriage Anniversary पर भावुक हुई झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, किया ये इमोशनल पोस्ट

Marriage Anniversary पर भावुक हुई झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, किया ये इमोशनल पोस्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Former Jharkhand CM Hemant Soren) और कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) की मैरिज एनिर्वसिरी (marriage anniversary) है। हेमंत सोरेन (Hemant Soren)और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन की शादी को आज 18 साल हो गए है। इस मौके पर कल्पना सोरेन से हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर बेहद ईमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी औऱ हेमंत सोरेन की एक फोटो भी शेयर की है। कल्पना सोरेन ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।

आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे।

मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें
पढ़ें :- ईरान ने सीजफायर की शर्तों को नकारा, बोला - न होर्मुज खुलेगा, न करेंगे 45 दिन का युद्धविराम
Advertisement