नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Former Madhya Pradesh Chief Minister Uma Bharti) की तबीयत वृंदावन से लौटते समय खराब हो गई। उन्हें तत्काल जेवर के कैलाश अस्पताल (Kailash Hospital) में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- ज्ञानवापी विवाद: मध्यस्थता की कोशिश बेनतीजा, दोनों पक्षों ने समझौते से किया इनकार
उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। बुलंदशहर अनूपशहर के विधायक संजय शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह भी उमा भारती का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
इनके अलावा, अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी उमा भारती से मुलाकात की।
वृंदावन में की थी कात्यायनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना
इससे पहले सोमवार को उमा भारती (Uma Bharti)ने वृंदावन में कात्यायनी देवी मंदिर में देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की थी। उन्होंने वहां देश में गौ रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Sri Krishna birthplace) व काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) की मुक्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना की। उन्होंने दर्शन करने के बाद वृंदावन में यमुना नदी में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया था। इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए कहा था कि इतने लंबे समय बाद ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ है, जिससे न केवल हम, बल्कि स्वयं यमुना मैया भी दुखी होंगी। हादसे की जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाव की क्षमता और लापरवाही जैसे बिंदु जांच का विषय हैं, जिस पर प्रशासन काम कर रहा होगा। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से इनकार किया।