Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने झिंगटी में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने झिंगटी में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

 

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने रविवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा झिंगटी अंतर्गत टोला मुजहना में चौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना।

चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अघोषित विद्युत कटौती, जर्जर सड़कों, जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं में आ रही कठिनाइयों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे पूर्व मंत्री के समक्ष उठाए। श्री त्रिपाठी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से बात कर शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर ओम प्रकाश वर्मा, पूर्व प्रमुख प्रहलाद प्रसाद, सोनौली के युवा समाजसेवी सज्जाद अली, हरीराम यादव, सुबोध वर्मा,अखिलेश गौड़, विवेक वर्मा, आशुतोष वर्मा सहित ग्रामसभा के अनेक सम्मानित नागरिक एवं समर्थक मौजूद रहे।

पढ़ें :- 'मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं कर सकते, अगर लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभालने में असमर्थ हैं तो इस्तीफ़ा दे दें...' HC ने संभल SP और डीएम को लगाई फटकार

Advertisement