Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. केशव प्रसाद मौर्य के बयान का पूर्व मंत्री ने किया समर्थन, कहा-भूपेन्द्र चौधरी को पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए

केशव प्रसाद मौर्य के बयान का पूर्व मंत्री ने किया समर्थन, कहा-भूपेन्द्र चौधरी को पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा के अंदर खींचतान बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक नेता मुखर हो रहे हैं और अपने अपने तरीके से अपनी बात को रख रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुनील भराला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुआ अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुनील भराला ने एक्स पर लिखा कि, “संगठन सरकार से बड़ा होता है”-केशव प्रसाद मौर्य। वैसे ये पंडित दीनदयाल जी भाग ३ पर लिखा है। इस बयान पर मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का आशय यही रहा होगा कि हार की बड़ी ज़िम्मेदारी संगठन की ही है। इसलिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुआ अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है जहां तत्कालीन अध्यक्षों जैसे कलराज मिश्र जी, विनय कटिहार जी आदि ने इस्तीफ़े दिए थे। संगठन का असली कार्यकर्ता वो ही है जो अपनी गद्दी से पहले अपने संगठन व पार्टी के बारे में सोचे।

पढ़ें :- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, बोलीं-'अजित पवार की मौत की हो CBI जांच', इस घटना की सच्चाई सामने आना जरूरी
Advertisement