Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कैंप कार्यालय पर मनाया उत्सव

मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कैंप कार्यालय पर मनाया उत्सव

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन आज पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी द्वारा उनके कैंप कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने खड़गे जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उपस्थित जनों को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

पढ़ें :- ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में चार टीचर्स और चपरासी दो साल तक करते रहे बच्ची से रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख प्रहलाद प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ पाठक, फैज खान, राहुल त्रिपाठी, तैयब खान, और आदर्श पाण्डेय समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त गोलू पाठक, विनीत पाण्डेय, शुभम वर्मा, रविंद्र त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, और प्रिंस जायसवाल सहित कई समर्थकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी उपस्थित जनों ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पढ़ें :- PM मोदी आज मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो सेवाओं का करेंगे उद्घाटन, CM योगी बोले- 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा में जुड़ने जा रहा एक स्वर्णिम अध्याय
Advertisement