Arif Aqeel Death: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता आरिफ अकील (Arif Aqeel) का 72 की उम्र में निधन हो गया है। छह बार के विधायक रह चुके अकील लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने सोमवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, मध्य-प्रदेश की कांग्रेस इकाई और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
पढ़ें :- Washington Sundar Replacement : दिल्ली के आयुष बडोनी की चमकी किस्मत, वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम इंडिया में मिली जगह
मध्य-प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है। भावपूर्ण श्रद्धांजली…’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक आरिफ अकील जी के निधन का दुःखद समाचार है।
कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
“भावपूर्ण श्रद्धांजली” pic.twitter.com/sRQlVgMM58
पढ़ें :- Janata Darshan : सीएम योगी बोले- अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं,भूमाफिया के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन
— MP Congress (@INCMP) July 29, 2024
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य-प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने लिखा, ‘हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से ले कर आज तक हमारा लगभग 40 वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएँ।’
हमें बेहद दुख है, मेरे मित्र व भाई आरिफ़ अकील का आज निधन हो गया। युवक कांग्रेस से ले कर आज तक हमारा लगभग ४० वर्षों का भाई समान पारिवारिक संबंध रहा। अल्लाह ताला से हम दुआ करते हैं उन्हें जन्नत अता फ़रमाएँ।@INCIndia @INCMP
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) July 29, 2024
पढ़ें :- यूपी में मकर संक्रांति पर इस दिन रहेगा अवकाश, स्कूल भी 15 जनवरी तक रहेंगे बंद
हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थे आरिफ अकील
आरिफ अकील भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे। वह 1990 में पहली बार विधायक बने थे। दो बार मध्य प्रदेश सरकार (पूर्व कमलनाथ सरकार) में मंत्री के पद पर भी बने रहे। हालांकि, स्वास्थ संबंधी समस्याओं के चलते आरिफ अकील की जगह उनके बेटे आतिफ अकील को 2023 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया। वर्तमान में आतिफ भोपाल उत्तर से विधायक हैं।
बताया जा रहा है कि आरिफ अकील हृदय संबंधी रोग से पीड़ित थे और पिछले साल आरिफ अकील की सर्जरी भी हुई थी। वहीं, रविवार रात को उन्हें सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली।