Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सांसद राममूर्ति वर्मा का निधन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया दुख

पूर्व सांसद राममूर्ति वर्मा का निधन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताया दुख

By संतोष सिंह 
Updated Date

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और सपा सरकार में मंत्री रह चुके पूर्व सांसद राममूर्ति वर्मा शुक्रवार को का निधन हो गया है। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है। यादव ने ट्वीट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें राममूर्ति वर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे।राममूर्ति वर्मा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार थे।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि अत्यंत दुःखद! शाहजहांपुर से समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री राममूर्ति वर्मा जी का निधन. दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना. भावभीनी श्रद्धांजलि।

पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड में लगे थे आरोप

पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या

पत्रकार जगेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोप में सुर्खियों में रहे राममूर्ति सिंह वर्मा को वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में ददरौल विधानसभा से बसपा के रिजवान अली से कड़ी टक्कर मिली थी। बेहद ही कम मतों के अंतराल से ददरौल विधानसभा सीट पर राममूर्ति सिंह वर्मा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2017 में भी मुलायम सिंह यादव ने राममू्र्ति सिंह वर्मा पर भरोसा जताया।

Advertisement