Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अचानक तबियत खराब हो गई। तबियत खराब होने पर उन्हे रविवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती है। जहां डाक्टर आलोग पाणिग्रही ने उनकी हालत स्थिर बताई है। कराया गया।

पढ़ें :- Saudi Arabia-Houthi attack : अदन एयरपोर्ट पर हूतियों ने छोड़ी मिसाइलें , सऊदी अरब ने मार गिराने किया दावा

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटो बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होने वीडियो में कहा कि मैं स्वस्थ हूं। पूर्व मुख्यमंत्री का वीडियो जारी होते ही उनके समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। गौरतलब है कि नवीन पटनायक एक बार फिर बीमार पड़ गए हैं। उन्हें भुवनेश्वर के सैम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया है। डॉ. आलोक पाणिग्रही उनकी देखभाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें डिहाइड्रेशन की समस्या थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, यह जानकारी चिकित्सा अधिकारियों ने मीडिया को दी है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों आदि ने भगवान जगन्नाथ से नवीन पटनायक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Advertisement