Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुजरात की महीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोगों मौत, दो महिलाएं भी शामिल

गुजरात की महीसागर नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोगों मौत, दो महिलाएं भी शामिल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात (Gujarat) के आनंद जिले (Anand District) में माहीसागर नदी (Mahisagar River)  में नहाते समय एक ही परिवार के 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई। आनंद जिले (Anand District)  की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि डूबने वालों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार शाम को खानपुर गांव (Khanpur village) के बाहरी इलाके की है। यह क्षेत्र गर्मी के मौसम में पर्यटन के लिहाज से लोगों के लिए काफी पसंदीदा है। गर्मी में यहां आने वाले लोग अक्सर यहां महीसागर नदी (Mahisagar River) में नहाते हैं।

एक सदस्य को बचाने के लिए बाकी तीन भी डूबे

स्थानीय पुलिस ने बताया कि गामडी गांव (Gamdi village) में एक ही परिवार के चार सदस्य घूमने के लिए आए थे। जब वो नदी में नहा रहे थे तभी परिवार का एक सदस्य डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए बाकी तीनों भी गहरे पानी में चले गए और सभी तेज बहाव में बह गए।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सिर्फ उनके शव ही बरामद हो सके। मृतकों की पहचान सुरेश वाघेला, प्रकाश वाघेला, वेसुबेन सोलंकी और ज्योति वाघेला के रूप में हुई।

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

2 जून को हुआ था हादसा

पुलिस ने बताया कि 2 जून को भी आनंद जिले (Anand District)  और लांभवेल गांव (Lambavel Village) के रहने वाले दो लोगों की इसी जगह मौत हो गई। वो लोग भी नहाने गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और पानी में डूब गए।

Advertisement