Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में गणतंत्र दिवस के मौके पर फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण बदला रहेगा शहर का यातायात

लखनऊ में गणतंत्र दिवस के मौके पर फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण बदला रहेगा शहर का यातायात

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Republic day special: देश व प्रदेश में गणतंत्र दिवस 2022 की तैयारी ज़ोरों पर हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में भी तैयारी की जा रही है। आपको बता दें कि परेड के मौके पर 24 जनवरी को पूर्वाभ्यास यानी फुल ड्रेस रिहर्सल शहर का यातायात बदला रहेगा। लखनऊ पुलिस उपायुक्त यातायात की ओर से शहर के छह रूटों पर वाहनों का डायवर्जन रहेगा। जिसमें चारबाग स्थित परेड रूट और विधानसभा के सामने ट्रैफिक डायवर्जन सख्ती से लागू किया जाएगा। इस क्षेत्र में सिर्फ वाहन पास वाले ही इंट्री कर सकेंगे।

पढ़ें :- युद्ध स्तर पर नालियों की साफ-सफाई करते हुए फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब

कैसा रहेगा चारबाग़ का रूट

लोगों का आवागमन बाधित ना हो यह प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी हेतु चारबाग परेड का मार्ग रविंद्रालय से सुबह 09.30 बजे वाहनों का डायवर्जन शुरू हो जाएगा। परेड के चलने से पहले परेड का रूट पूर्ण रूप से सुरक्षित कर दिया जायेगा और इस रूट पर किसी प्रकार के यातायात का संचालन नही होगा। परेड का रूट बंद हो जाने के बाद सामान्य यातायात का संचालन इस प्रकार से होगा।

1- चारबाग रेलवे स्टेडियम के सामने यातायात पूरी तरह से  बंद रहेगा।

2- चारबाग जाने वाले यातायात लाटुश रोड होकर जाएं।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

3- केकेसी से चारबाग और आलमबाग रूट बंद रहेगा।

4- यह यातायात कैसरबाग होकर आलमबाग होते हुए जा सकेगा।
इधर रोक रहेगी।

5- बॉसमण्डी चौराहे से गुरू गोविन्द सिंह चौराहा की ओर यातायात नही जाएगा।

Advertisement