Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Funny Video: घास की ड्रेस पहन लड़की भैंस के सामने करने लगी डांस, फिर हुआ कुछ ऐसा …

Funny Video: घास की ड्रेस पहन लड़की भैंस के सामने करने लगी डांस, फिर हुआ कुछ ऐसा …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Funny Video:  वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने अपने लिए घास की ड्रेस बनाई है और उसे पहना भी है। इसके बाद वो अपने घर में बंधी भैंस के पास खड़े होकर बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

तभी भैंस घास को देखने के बाद उसे खाने के लिए लड़की की तरफ आने लगती है। लड़की जब उस भैंस को अपने करीब देखती है तो डरकर वहां से दूसरी तरफ भाग जाती है। हरे चारे से बनी ड्रेस पहन कर डांस करती लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @JtrahulSaini नाम के अकाउंट पर शेयर किया है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

जिसे अब तक 3 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भैंस भी बेचारी परेशान हो गई’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘यही सब करते हैं रील पर’।

Advertisement