Funny Video: मेकअप हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में ब्यूटी पार्लर से मेकअप कराने के बाद एक महिला का रूप इतना बदल जाता है कि उसका अपना मासूम बेटा तक उसे पहचानने से इनकार कर देता है। बच्चा अपनी मां को देखकर जोर-जोर से रोने लगता है।
पढ़ें :- VIDEO : स्मृति मंधाना की गायब इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं फैन्स की नजरें,पलाश मुच्छल से शादी टलने की खबरों के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला ब्यूटी पार्लर से मेकअप कराकर लौटी है और किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार है। महिला ने हैवी लहंगे के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं महिला हैवी मेकअप में किसी दुल्हन की तरह तैयार हुई है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिससे महिला भी हैरान हो जाती है।
दरअसल हैवी मेकअप से महिला के बदले रूप को देखकर उसका अपना ही मासूम बेटा उसे पहचान नहीं पाता। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बेटे को गोद में लेकर उसे पुचकार कर समझाने की खूब कोशिश करती है, पर बच्चा मानने को तैयार नहीं होता कि वो ही उसकी मां है। वीडियो में आप देखेंगे कि महिला का बच्चा इतनी जोर-जोर से रोने लगता है कि उसके पापा को उसे गोद में लेना पड़ता है। इसके बाद महिला कहती है, ‘हे भगवान मेरा बेटा हमको चिन्हिये नै रहा है’।