Galaxy S25 Ultra Deal : अगर आप बेहतर क्वालिटी का स्मार्टफोन लेने वाले हैं तो सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर इस समय Amazon पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन अब पहले की तुलना में काफी सस्ता हो गया है। यह डिवाइस टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर कलर में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही, कंपनी ने कई ऑफर्स भी जोड़े हैं, जिससे इसकी प्राइज और कम हो सकती है।
पढ़ें :- अब आम आदमी भी करेगा अंतरिक्ष की सैर, ISRO शुरू करने जा रहा सिविलियन एस्ट्रोनॉट्स की भर्ती
जानें छूट?
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की MRP ₹1,29,999 थी, लेकिन अब इसे ₹1,03,999 में बेचा जा रहा है। यानी सीधे तौर पर ₹26,000 की बड़ी छूट मिल रही है। इसके अलावा, रिवॉर्ड पॉइंट्स के जरिए आप लगभग ₹172 की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।
पेमेंट ऑप्शन
अगर आप एक साथ पूरे पैसे नहीं देना चाहते, तो EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। यह फोन ₹34,666 प्रति महीने की No-Cost EMI पर तीन महीनों के लिए खरीदा जा सकता है। इसमें कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होगा, क्योंकि ब्याज की राशि पहले ही Discount में एडजस्ट कर दी जाती है।
बैंक डिस्काउंट
Amazon इस डील पर कई और फायदे भी दे रहा है। कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹5,199 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, कुछ कार्ड्स पर ₹100 तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।