लखनऊ। यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (UP Congress Committee President Ajay Rai) ने बुधवार को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर प्रदेश मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी जी को याद करते हुए अजय राय ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है। अजय राय (Ajay Rai) ने गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (President Ajay Rai) ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रभात फेरी निकालने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे।
पढ़ें :- भाजपा बांटो और राज करो की राजनीति करते हैं, जिला पंचायत प्रमुख का चुनाव बैलट से कराए जाएं: संजय सिंह
आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी जी की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी के साथ कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।… pic.twitter.com/Mw1rwi5UEZ
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 2, 2024
अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मसूरिया दीन पासी की जयंती है। इसके लिए देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी जी द्वारा दिखाए हुए रास्ते पर लगातार चल रही है। देश को गांधी जी के रास्ते पर ले चलने का काम करेंगे। गांधी जी ने हम सभी को संदेश दिया है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में भाई भाई की बात बताई है। गांधी जी ने देश में एकता और अखंडता का संदेश दिया है। भारत बापू के विचारों का देश है।
पढ़ें :- 'एपस्टीन फाइल्स पर सरकार को लगता है कि उनकी जनता प्रति कोई नैतिक जवाबदेही नहीं...' प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
गांधी जयंती के सुअवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद से गांधी पार्क, हजरतगंज तक प्रभातफेरी निकाली।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पदचिन्हों का अनुसरण कर उनके सपनों का स्वावलंबी,… pic.twitter.com/iVHeW0HzSD
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 2, 2024
गांधी के विचारों में बुलडोजर की जगह नहीं
पढ़ें :- PM Modi in Israel: इजरायल में सोशल मीडिया एक्स पर छाए पीएम मोदी, सर्वोच्च संसदीय सम्मान से हुए सम्मानित
अजय राय (Ajay Rai) ने कहा कि देश में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे व सोनिया गांधी भी महात्मा गांधी द्वारा दिए संदेश को प्रसारित कर रहे हैं। पूरे प्रदेश के सभी जिलों में प्रभात फेरी निकाली गई। लखनऊ में अमीनाबाद से हजरतगंज तक प्रभात फेरी निकाली गई। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों में बुलडोजर की कोई जगह नहीं है। गांधी जी ने हमको एक दूसरे को गले लगाना सिखाया है। अहिंसा की राह पर चलते रहना सिखाया है। भाजपा के लोग बुलडोजर का महत्व है लेकिन हमारे विचारों में ये बिलकुल गलत है। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी व अन्य मौजूद रहे।