लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बुधवार को हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरा देश में आज महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मना रहा है।
पढ़ें :- भाजपा बांटो और राज करो की राजनीति करते हैं, जिला पंचायत प्रमुख का चुनाव बैलट से कराए जाएं: संजय सिंह
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘स्वच्छता अभियान’ में भी भाग लिया। स्वच्छता को साधना का मार्ग बताने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर अपने आस-पास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बनकर ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ के निर्माण में सहभागी बनें।
'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/tl420I8QN2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2024
पढ़ें :- 'एपस्टीन फाइल्स पर सरकार को लगता है कि उनकी जनता प्रति कोई नैतिक जवाबदेही नहीं...' प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरखा चलाया। इस दौरान उन्होंने गांधी आश्रम का भ्रमण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि पूरे देश में आज महात्मा गांधी की जयंती मनायी जा रही है।
लखनऊ में आयोजित सेवा पखवाड़ा संगोष्ठी में… https://t.co/oTwrbm77v1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आह्वान पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जोकि 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन से प्रारंभ हुआ और आज गांधी जयंती पर भी जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के साथ कैबिनेट के सहयोगी मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मेयर सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें :- PM Modi in Israel: इजरायल में सोशल मीडिया एक्स पर छाए पीएम मोदी, सर्वोच्च संसदीय सम्मान से हुए सम्मानित
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद
भारतीय राजनीति में 'सादा जीवन-उच्च विचार' सिद्धांत के श्रेष्ठतम प्रतीक पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' लाल बहादुर शास्त्री जी की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकतंत्र की 'पाठशाला' श्रद्धेय शास्त्री जी को… pic.twitter.com/68SUs6f3xk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2024
महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के साथ ही दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Former Prime Minister Lal Bahadur Shastri) की जयंती भी मनायी जाती है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Former Prime Minister Lal Bahadur Shastri) का जन्म भी दो अक्टूबर को हुआ था। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) एनेक्सी पहुंचे और वहां स्थित लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri)की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।