Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of Garlic Oil: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लहसुन का तेल, ये है बनाने का तरीका

Benefits of Garlic Oil: स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लहसुन का तेल, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of Garlic Oil: लहसुन का इस्तेमाल खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है,वहीं कुछ लोग कई दिक्कतों से बचने के लिए लहसुन का सेवन करते हैं। पर क्या आप जानते हैं लहसुन का तेल सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, तो चलिए जानते है। लहसुन का तेल बालों के झड़ने की समस्या और फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव

लहसुन के तेल में प्रोटीन, आयरन,विटामिन ए,विटामिन बी और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसकी वजह इसका तेल शरीर में होने वाले दर्द और फंगल इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है।

लहसुन के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो बैक्टीरिया को रोकने में मदद करते है। इतना ही नहीं लहसुन का तेल हार्ट से संबंधित समस्याओं में भी फायदा करता है। लहसुन का तेल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखकर दिल की सेहत को भी अच्छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

बदलते मौसम में हेयर फॉल की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आपके बाल भी इस मौसम में बहुत ज्यादा झड़ने लगे हैं, तो लहसुन का तेल आपकी हेयर फॉल की समस्या को दूर कर सकता है। इस उपाय को करने के लिए स्कैल्प पर लहसुन के तेल से मालिश करें। ऐसा करने से स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ता है और बाल कम झड़ते हैं।

अगर किसी को दांतो में दर्द है तो ऐसे में लहसुन के तेल का इस्तेमाल दांत के दर्द से भी छुटकारा दिला सकता है। इसमे पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण दांत के दर्द को आसानी से कम कर देते हैं। जिससे दांत स्वस्थ बने रहते है और दर्द भी दूर हो जाता है।

पढ़ें :- चिराग पासवान की पार्टी के जिलाध्यक्ष ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार

लहसुन का तेल बनाने के लिए लहसुन की कुछ कलियां लेकर उन्हें कुचल लें। उसके बाद उन्हें थोड़े से जैतून के तेल के साथ पैन में डालकर भून लें। अब इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए गर्म करके एक एयर-टाइट कांच के कंटेनर में भरकर अलग किसी नमी वाली जगह पर रख दें।

Advertisement