Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को हुआ बड़ा नुकसान, एक झटके में घट गई दौलत

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को हुआ बड़ा नुकसान, एक झटके में घट गई दौलत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया के बड़े अरबपतियों को बड़ा झटका लगा है। उनकी दौलत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें एलन मस्क (Elon Musk), गौतम अडानी (gautam adani) और मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का भी नाम शामिल है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की वेबसाइट के मुताबिक, टॉप 15 अरबपतियों में से 12 की दौलत में बड़ी गिरावट हुई है। वहीं, टॉप 15 के तीन अरबपति वॉरेन बफे, फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स और झोंग शानशान की दौलत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

एलन मस्क को लगा बड़ा झटका: रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। मस्क की वेल्थ 15.2 बिलियन डॉलर कम हो गई है। अब एलन मस्क की कुल दौलत 269 बिलियन डॉलर है। इसके साथ ही भारत के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को बड़ा झटका लगा है। मुकेश अंबानी की दौलत 3.13 बिलियन डॉलर घट गई है।

अडानी को भी झटका: भारत के उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। अडानी की बात करें तो 535 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं, अब अडानी की 77.2 बिलियन डॉलर संपत्ति है। इसके साथ ही मुकेश अंबानी की दौलत 90.6 बिलियन डॉलर है। इसके साथ ही अमेजन के जेफ बेजोस के अलावा स्टीव वॉलमर और लैरी एलीसन की दौलत में भी 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है।

जानिए क्या है वजह: बताया जा रहा है कि कोरोना के नए बैरिएंट के कारण इनकी संपत्तियों में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। ओमिक्रॉन की चिंताओं की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार दबाव में हैं। इस वजह से अधिकतर अरबपति की कंपनियों के स्टॉक भी लुढ़क रहे हैं।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement